फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुर्क होंगे वेव मेगा सिटी और सनवर्ल्ड बिल्डर के खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की तहसील दादरी की टीम बुधवार को वेव मेगा सिटी और सनवर्ल्ड बिल्डर के बैंक खातों को कुर्क करेगी। इस संबंध में मंगलवार को उप जिलाधिकारी दादरी ने आदेश जारी किया है। तहसील की टीम बैंक खाते के साथ वेव मेगा सिटी के कार्यालय को भी सील कर सकती है जबकि सनवर्ल्ड का कार्यालय पहले ही सील हो चुका है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि सनवर्ल्ड बिल्डर पर रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के करीब सवा तीन करोड़ रुपये बकाया हैं। पैसा जमा नहीं करने पर बिल्डर का कार्यालय 12 मार्च को सील कर दिया गया था। वहीं, वेव मेगा सिटी बिल्डर पर करीब 16 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई नोटिस के बावजूद बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को दोनों के बैंक खातों को सीज कर धनराशि को कुर्क किया जाएगा। वेगा मेगा सिटी बिल्डर के कार्यालय को भी सील करने का आदेश जारी किया गया है। उप्पल चड्ढा ग्रुप के खिलाफ भी आरसी का काफी पैसा बकाया है। हालांकि, सख्ती के बाद बिल्डर ने मंगलवार को 40 लाख रुपये जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें