फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाइल्ड पीजीआई का तीसरा स्थापना दिवस आज, उपल्बधियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में अब तक 100 बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो चुका है। यहां यूपी, दिल्ली-एनसीआर ही नहीं दूसरे राज्यों के बच्चे भी इलाज के लिए आते हैं। शुक्रवार को इसकी जानकारी संस्थान के तीसरे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में दी गई। बता दें कि शनिवार को संस्थान अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. डीके गुप्ता ने संस्थान को बाल मरीजों के लिए जीवनदाता बताया। उन्होंने कहा कि यहां हर दिन सुविधाएं, इलाज के बेहतर तरीके और संसाधन बढ़ते जा रहे हैं। इसकी स्थापना बच्चों के उच्च स्तरीय इलाज के उद्देश्य से की गई थी और संस्थान इस पर खरा उतर रहा है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिंह, नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर वीके पॉल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें