फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के खिलाफ फिर हुंकार भरेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आबादी, मुआवजा समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे 81 गांवों के किसानों ने रविवार को कई गांव और कई सेक्टरों में दौरा किया। किसानों ने अपनी मांगों को बताते हुए सेक्टरवासियों का भी समर्थन हासिल किया। वहीं गांवों में भी किसानों से समर्थन मांगा। आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि सोमवार को फिर किसान हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता सुखवीर पहलवान ने कहा कि प्राधिकरण अधिकारी किसानों की मांगें पूरी करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जबकि किसानों की समस्याएं दूर होने से प्राधिकरण की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। किसानों ने रविवार को याकूबपुर, हाजीपुर, सेक्टर-27 और सेक्टर-138ए स्थित गेस्ट हाउस आदि में बैठके करके लोगों से समर्थन मांगा।
उन्होंने कहा कि सोमवार को किसान एक बार फिर प्राधिकरण के खिलाफ हुंकार भरेंगे। प्राधिकरण भले ही उन पर कितने ही मामले दर्ज कराए।मौके पर किसानों ने मिलकर सोमवार के लिए रणनीति बनाई। किसानों की ओर से रामदास अवाना, महेंद्र कसाना, प्रताप चौधरी, बिजेंद्र भाटी, अरुण भाटी, राजवीर अवाना, बाबूराम अवाना, अजयपाल भाटी, अशोक भाटी, सुरेंद्र प्रधान और अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें