फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा माफिया पर कार्रवाई के लिए अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पर लगाई झाड़ू

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर स्कूलों की मनमानी के विरोध में एनसीआर पेरेंट्स एसोस - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन और नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के साथ अभिभावकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक सत्याग्रह किया। इस दौरान अभिभावकों ने झाड़ू लगाकर संदेश दिया कि गंदगी की तरह शिक्षा माफिया का जिले से सफाया किया जाए। अभिभावकों ने जिलाधिकारी के नाम मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर उमेश चंद्र निगम को भी दिया।
विज्ञापन

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को जगाने के मकसद से सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है। जिले के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोटे की 18000 सीटें हैं, लेकिन 5500 छात्रों को ही दाखिले के लिए चयनित किया गया है। इनका दाखिला करने में भी स्कूल आनाकानी कर रहे हैं। ईडब्ल्यूएस कोटे के दाखिले में धांधली हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। मनीष कुमार व दीपांकर कुमार ने बताया कि निजी स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट फीस 40 से 50 प्रतिशत बढ़ा दी है। वहीं, फीस 10 प्रतिशत बढ़ा दी। यह वापस होनी चाहिए। स्कूल से ही किताब, स्टेशनरी, यूनिफार्म लेने को मजबूर किया जा रहा है। एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशन की किताबें बेच रहे हैं। ऐसे में शिक्षा माफिया पर कार्रवाइ की जाए। प्रदर्शन के दौरान रोहन भगत, संजीव सक्सेना, सुखपाल सिंह, अभिषेक कुमार, दीपक गुप्ता, दुर्गेश कुमार, अविनाश झा आदि मौजूद रहे।
बीएसए ने कल बैठक बुलाई
एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखपाल सिंह ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और डीआईओएस को पत्र जारी किया जाएगा। बीएसए से फोन पर बात कर सोमवार को बैठक बुलाई है। डीआईओएस से भी बात की, लेकिन उन्होंने तमाम कारण बता दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें