फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: त्योहारों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पंचकूला में सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिवाली पर पंचकूला पुलिस ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि जिले में 20 और 21 अक्तूबर को रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के लड़ी (सीरीज) पटाखों या बेरियम साल्ट युक्त आतिशबाजी के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत जारी किया गया है। अस्थायी लाइसेंस धारक केवल जिला उपायुक्त द्वारा निर्धारित क्षेत्र में ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। अस्पताल, स्कूल, अदालत और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 22 अक्तूबर तक पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगी। सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी और रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों, धर्मस्थलों, होटलों, रेस्टोरेंटों और धर्मशालाओं में विशेष पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें