फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंगदारी में घर के बाहर की फायरिंग

Sun, 19 Oct 2025 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने युवक के घर के बाहर फायरिंग कर दी। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग खड़े हुए। कोटा रोड स्थित बल्देव नगर निवासी संजीव कुमार ने तरुण वशिष्ठ उर्फ बाबू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बाबू पंडित उसी के मोहल्ले का निवासी है। संजीव ने बताया कि गांव कछपुरा से शुक्रवार की दोपहर को उनका भतीजा आया था। बाबू की उनके भतीजे से कहासुनी हो गई थी। वह रात को अपने दो साथियों के साथ घर के बाहर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की। गोली उनके घर की दीवार में धंस गई। एसएचओ सतेंद्र राघव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें