नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी समेत तीन लोगों पर चोरी के शक में तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-59 स्थित पैजेट इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी दिलबाग और एक कर्मचारी देवेंद्र ने कंपनी में काम करने वाले सनी, विशाल और मनोज से कुछ सामान चोरी करने के संदेह में पूछताछ की। कर्मचारियों ने जब चोरी से इनकार किया तो अधिकारियों और कर्मचारी ने उनकी बात नहीं सुनी और एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने सुरक्षा अधिकारी समेत तीनों के खिलाफ सेक्टर-58 कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी निवासी दिलबाग सिंह और सेक्टर-82 के कर्मचारी विवेक विहार नोएडा निवासी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रशासनिक अधिकारी की तलाश की जा रही है।