फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: देर रात मंदिर में घुसे चोर, तीन किग्रा चांदी के तीन छत्र किए चोरी; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

Tue, 07 Apr 2026 11:42 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

मंगलवार सुबह पुजारी ने मंदिर खोला तो चोरी का पता चला। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से चोरी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर स्थित दुर्गा विशाल मंदिर और भैरव मंदिर से मूर्तियों से चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए, जिसमें करीब तीन किग्रा चांदी थी। चोरी सोमवार देर रात की है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुजारी ने मंदिर खोला तो चोरी का पता चला। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से चोरी की तलाश शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोरी मंदिर के अंदर घुसकर दुर्गा मां की मूर्ति से छत्र उतारकर अपने बैग में रख रहा है। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में रोष है। दादरी कोतवाल पुलिस फुटेज की मदद से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें