फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बनी काल: नोएडा की झुग्गी में बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चियों की गई जान, पिता लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

Wed, 31 Jul 2024 08:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर आठ में एक हादसा हो गया। झुग्गी में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
नोएडा की झुग्गी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर आठ की एक झुग्गी में आग लग गई। मामला थाना फेस-1 क्षेत्र का बताया जा रहा है। सेक्टर-8 बिजली घर के पास झुग्गी में आग लग गई। जिसमें दौलत राम पुत्र ज्ञान सिंह निवासी संदीप का मकान, बिजली घर के पास, सेक्टर-8, थाना फेस-1 उम्र 32 वर्ष व उनकी पुत्रियां आस्था (उम्र 10 वर्ष), नैना (उम्र 7 वर्ष) व आराध्या (उम्र 5 वर्ष) आग में झुलस गए।

विज्ञापन


जिन्हे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आराध्या, नैना और आस्था को मृत घोषित कर दिया। दौलतराम को हायर सेंटर सफदरगंज दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें