फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर तीन घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज वन सोसाइटी के निवासी प्रदर्शन कर जाम लगाते हुए। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के निवासियों ने जरूरी सुविधाओं की मांग करते हुए रविवार को हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने निवासियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन निवासी बिल्डर से वार्ता की मांग पर अड़े रहे। बिल्डर के आने पर करीब तीन घंटे बाद निवासी रास्ते से हटे। इस बीच राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी वहां पहुंचे और मुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पांच हजार से अधिक परिवार रह रहे हैं। निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है। इसका ऑडिट होना चाहिए। बेसमेंट में पारी भरा होने से नींव कमजोर हो रही है। गेट नंबर एक से सोसाइटी के अंदर जा रही सड़क के पिलर में दरार आ चुकी है। फायर सिस्टम की स्थिति खराब है। अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से भी निवासी परेशान हैं। कई बार बिल्डर से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर निवासियों ने सुबह सोसाइटी में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर पहुंचे और वहां नारेबाजी कर बिसरख से किसान चौक की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक निवासी बारिश के बीच गोलचक्कर पर डटे रहे। हालांकि, निवासी एक लेन से वाहनों को निकाल रहे थे। पुलिस की सख्ती के बाद बिल्डर दोपहर में पहुंचा और निवासियों को आश्वासन दिया। इसके बाद निवासियों ने जाम खोला। निवासियों ने बिल्डर के साथ सोसाइटी के अंदर भी बैठक की। बिल्डर ने हर सप्ताह बैठक कर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
गोल चक्कर पर यातायात किया डायवर्ट
निवासियों के प्रदर्शन के कारण गोल चक्कर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस को यातायात डायवर्ट करना पड़ा। बिसरख की तरफ से आने वाले वाहनों को हनुमान मंदिर से पहले सर्विस रोड पर भेजा गया। सर्विस रोड से होकर वाहन राइस चौक की तरफ जाने वाली रोड पर निकले। वहां से यू-टर्न लेकर वापस हनुमान मंदिर पहुंचे और फिर किसान चौक की तरफ रवाना हुए। करीब तीन घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

अजनारा ली गार्डन और होम्स में धरना जारी
ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स और ली गार्डन सोसाइटी के निवासियों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। दोनों जगह निवासी सुविधाएं और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से परेशान हैं। अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के निवासी रात में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें