तावडू। शहर में घी बेचने आई तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
भिवाड़ी धारूहेड़ा मोड़ निवासी पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य कपड़े, मेवा और घी बेचने का काम करते हैं। महिला ने बताया कि 23 दिसंबर को उनकी दो नाबालिग बेटियां और लगभग 19 वर्षीय ननद की लड़की तथा एक 11 वर्षीय किशोरी साथ में तावडू में घी बेचने के लिये आई थी। तीनों लड़कियों ने 11 वर्षीय किशोरी को 400 रुपये देकर शहर के लखपत चौक पर उनका इंतजार करने को कहा। लेकिन, तीनों लड़कियां शाम 5:00 बजे तक वहां पर नहीं लौटी। लड़कियों के लापता होने के बारे में जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने अपने नजदीकियों और रिश्तेदारों में खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, तीनों लड़कियां लखपत चौक से दो बाइक पर सवार होकर लापता हो गई। पीड़िता का कहना है कि सभी लड़कियों को बहला-फुसलाकर कोई ले गया है। शहर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।