सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव स्थित झोलू पंडित के मकान में हरदोई के अतरौली निवासी 23 वर्षीय कृष्ण कुमार अपनी पत्नी तारा कुमारी के साथ रहते थे। तीन दिन पहले रविवार को तारा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तारा की मौत के बाद से कृष्ण कुमार मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पड़ोसी किराएदारों में उसे फंदे पर लटका देखकर नीचे उतारा और सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान कृष्ण कुमार की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कृष्ण कुमार अपनी पत्नी की मौत के बाद से परेशान था। परिजनों व आसपास के किराएदारों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह मौत के बाद से ही परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुहलस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। तीन दिन के भीतर पति पत्नी की हत्या को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि दोनों में अक्सर वाद विवाद होता रहता था। पुलिस मृतक कृष्ण कुमार के मोबाइल की जांच कर रही है।