फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक और चाकू संग तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा में बेचने जा रहे थे चोरी के सामान, कासना क्षेत्र में की थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को जांच के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की बाइक, टेलीकॉम टावर का आरआरयू (रेडियो रिमोट यूनिट) और तीन चाकू बरामद हुए हैं। वे चोरी का सामान नोएडा में बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया पुलिस टीम पी-3 गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन घबराहट में गिर पड़े। इसके बाद पुलिस दोनों के साथ पास में मौजूद तीसरे युवक को भी दबोच लिया। कासना निवासी रविंद्र, राहुल और प्रवीण के रूप में तीनों की पहचान हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कासना स्थित एक होटल के पास लगे टावर से आरआरयू और सूरजपुर थाना क्षेत्र से बाइक की चोरी की थी। आरोपी अपने बचाव के लिए अवैध चाकू रखते थे। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें