फोटो
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में शनिवार को विभिन्न शोध की व्यवस्थित समीक्षा और मेटा विश्लेषण पर दो दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर के 20 प्रतिनिधियों ने जानकारी ली। एम्स दिल्ली ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. दिव्या जैन ने बताया कि चाइल्ड पीजीआई और अन्य संस्थानों में विभिन्न विषयों के शोध की व्यवस्थित समीक्षा व मेटा विश्लेषण की जाती है। नवीन शोधार्थियों को साफ्टवेयर चलाने की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह के साथ डॉ. प्रबुद्ध गाेयल, अंजन कुमार दुआ, डॉ. अमित पाल, डॉ. मुकुल जैन, डॉ. ज्योत्सना मदान, डॉ. रुचि और डॉ. दिव्या एस मौजूद रहे। ब्यूरो