फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन लोगों पर लूटपाट व अवैध हथियार दिखाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। उपमंडल के गांव हथनगांव में तीन लोगों पर लूटपाट और हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। गांव के पूर्व सरपंच के पिता ने इसकी शिकायत नूंह एसपी को भेजकर कार्यवाही की मांग की। मामले की जांच सीआईए पुन्हाना ने की जिसके बाद पुन्हाना थाने में एक नामजद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि साहिद , साजिद इरसाद गांव में खुलेआम हथियार लेकर घूमते हैं और राहगीरों को दिनदहाड़े लूटने की कोशिश करते हैं। आरोप है कि इनके डर से ग्रामीण भयभीत हैं, लेकिन बदमाश प्रवृत्ति के कारण कोई भी इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों के अवैध हथियार के साथ फोटो भी है। पुलिस ने जांच कार्यवाही पूरी कर इरशाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें