फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 65 और सेंट्रल की टीम ने आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, पांच मोबाइल फोन, सट्टा पर्ची बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की टीम ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ कालीस, मनोज उर्फ सूरज और संदीप निवासी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। शनिवार को तीनों को थाना सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, 5 मोबाइल फोन के साथ सट्टा पर्ची बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लखनऊ और कोलकाता के बीच में चल रही मैच पर सट्टा खिला रहे थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने देसी कट्टे व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरव बल्लभगढ़ की शिव शारदा कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मथुरा जन्मभूमि घूमने के लिए गया था। वहां उसकी मुलाकात ऋतिक नाम के लड़के से हुई। उससे वह 3500 में एक देसी कट्टा व कारतूस दोस्तों में हवाबाजी के लिए खरीद कर लाया था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें