फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में गर्भवती और पति से मारपीट में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-2 स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में शुक्रवार देर रात गर्भवती और पति से धक्कामुक्की और मारपीट के मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिसरख पुलिस के अनुसार, निखिता त्रिपाठी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात डांडिया कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच नशे में धुत कुछ युवकों में मारपीट हो गई। निखिता पति राहुल के साथ टहल रही थी। अचानक झगड़ा कर रहे दो युवकों ने उसे धक्का दे दिया। राहुल ने विरोध किया तो आरोपियों से उसे पीट दिया। मामले में दंपती ने सोसाइटी निवासी प्रवीण चौधरी, दीपक चौधरी और विनोद चौहान के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च
घटना में बिल्डर प्रबंधन पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाकर सोसाइटी की महिलाओं और पुरुषों ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए। लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन और सुरक्षाकर्मी पीड़ितों की मदद करने की जगह आरोपियों का साथ दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें