फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठियों को मतदाता बनाने की चाहत रखने वालों को एसआईआर से दिक्कत : बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जो लोग घुसपैठियों को मतदाता बनाने चाहते हैं, उन्हें ही एसआईआर से दिक्कत है। यह बात मंगलवार को सैफई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री व आगरा से भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संविधान में चुनाव आयोग को अधिकार दिए गए हैं। उसके तहत वह उन अधिकारों का उपयोग कर रहा है। एसआईआर कोई पहली बार नहीं हो रहा है। बताया कि यदि घुसपैठिये मतदाता बनेंगे तो लोकतंत्र प्रभावित होगा। बिहार में एनडीए अपने सुशासन को लेकर चुनाव लड़ रहा था जबकि विपक्ष एसआईआर का विरोध कर रहा था। इसके बावजूद एनडीए ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
यूपी में घुसपैठिये होने की आशंका पर कहा कि बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दीवार नहीं है। ऐसे में आसानी से वहां से घुसपैठिये आते हैं। उन्होंने कि वह एक जगह न ठहरकर कहीं पर भी जा सकते हैं। अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम को विपक्ष की ओर से राजनीतिक कार्यक्रम बताए जाने के सवाल पर कहा कि अयोध्या में हो रहा कार्यक्रम विशुद्ध रूप से अध्यात्म और सनातन का कार्यक्रम है। बताया कि जब कोई अपने घर में भी मठिया बनवाता है तो वहां पर झंडा लगवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें