बकेवर। कस्बा के 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को गंदी चादरों पर ही लिटाया जा रहा है। शुक्रवार को बिछाई गई चादरों को मंगलवार को भी नहीं बदला गया। इससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
शासन ने अस्पतालों में इमरजेंसी में सप्ताह में अलग-अलग निर्धारित रंग के हिसाब से बेड पर चादरें बिछाए जाने के निर्देश दे रखे हैं, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को साफ व धुली हुई चादरों पर इलाज मिल सके। अस्पताल प्रशासन इन निर्देशों को हवा में उड़ाकर इमरजेंसी की बेड पर बिछाई गई चादरों को कई कई दिन तक नहीं बदलवा रहा है।
मंगलवार दोपहर 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में पड़े तीन बेडों में से दो बेडों पर बैंगनी रंग की चादरें ही बिछी थी व एक बेड पर नारंगी रंग की चादर बिछी थी जबकि मंगलवार को नारंगी रंग की चादरों को बिछाए जाने के निर्देश हैं। यहीं नहीं सोमवार को सफेद रंग की चादर बिछाई जानी चाहिए थी ,लेकिन सोमवार इमरजेंसी में बेड पर शुक्रवार को बिछाई गई बैंगनी रंग की चादरें ही दिखाई दे रही थीं।
बिछी दिखीं। शुक्रवार को बिछी चादरों को शनिवार को व रविवार को भी नहीं बदला गया। उन्हीं बिछी हुई मैली चादरों पर ही इमरजेंसी में उपचार को आये मरीजों को लिटाकर उपचार दिया गया। वहीं मामले पर 50 शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि चादरों को क्यों नहीं बदला गया इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।