फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिन में भी सिहरन तो सुबह छाएगा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-4 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर नजर आएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में आने वाले दिनों में दोपहर में भी लोगों को ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा। ऐसे में धुंध के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं, रविवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोगों को दिन में पसीना भी आया। साथ ही, रात में हल्की उन्हें हल्की सिहरन का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 1.5 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत रही। ऐसे में आईएमडी का अनुमान है कि सोमवार को मुख्यतः आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध व हल्का कोहरा छाया रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर नजर आने की बात कही है। इस दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 5 नवंबर को भी दिल्ली में कमोबेश ऐसी ही स्थिति का अनुमान है। इसके बाद 6 और 7 नवंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हल्का स्मॉग नजर आ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते यानी 7 नवंबर तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बारिश नहीं होने का पूर्वानुमान है। दिल्ली वालों को इस हफ्ते भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें