फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीराम के जन्म पर हुई फूलों की बारिश

Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
व्यासपुर में रामलीला मंचन के दौरान अभिनय करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। श्री वेद व्यास व दशहरा कमेटी रामलीला क्लब व्यासपुर की ओर से काली माता मंदिर में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्री राम व माता सीता के जन्म दृश्य का मंचन किया गया। इस दौरान फूलों की बारिश की गई।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ के पुत्र नहीं होते थे तब श्रंगी ऋषि ने उन्हें एक फल दिया और सभी रानियों को खिलाने का आग्रह किया। फल के सेवन के बाद रानी कौशल्या ने श्रीराम, रानी सुमित्रा ने लक्ष्मण व शत्रुघन, रानी कैकेयी ने भरत को जन्म दिया। जिसे जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जन्म के बाद अयोध्या में बधाई का दौर शुरु हो गया और सभी ने एक-दूसरे को बधाइयां दी। भगवान राम का जन्म होते ही नगर में बधाइयां गाई गई और फूलों की वर्षा हुई। इस मौके पर विपिन िसंगला, सुमित दुआ, राजेश धीमान, सूरजभान सैनी, मन्नी ढांग, मुकेश अग्रवाल, अरूण कुमार, सचिन डढाल,मोहित, राजेश सिंगला, राज कुमार वर्मा, मेधनाथ शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें