संतकबीरनगर। रविवार को 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 1325 मरीजों का इलाज कराया। इसमें ज्यादातर मरीज खांसी, पेट दर्द, शुगर और बुखार से पीड़ित थे। इसमें 38 मरीज बुखार के तो 138 मरीजाें में शुगर का लक्षण मिला। जिनका ब्लड जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही चार मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। जिले में कुल 1325 मरीजों का इलाज किया गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में जांच कराने आई विद्यावती, गुड़िया, शबाना आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है। जिसे दिखाने आई थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। इस दौरान डॉ. सौरभ सिंह यादव, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रोसया पर बुखार, खांसी, जुकाम, दाद और शुगर के मरीज आए। मरीज मजरून्निशा, बादल ने बताया कि तीन दिनों से बुखार था। जिसे दिखाने आए थे। दवा मिली है और तीन दिन बाद फिर दिखाने को कहा है।
-
एक सप्ताह से बुखार था। जिसे दिखाया और कुछ जांच किया। इसके साथ दवा दी है और पांच दिन बाद एक बार फिर चेकअप के लिए कहा है।
-मुसर्रफ हुसैन, निवासी कांशीराम
शुगर की समस्या है, शरीर में दर्द रहता है, जिसे दिखाने आई थी। ब्लड जांच हुआ है, डॉक्टर ने दवा दी है और पांच दिन बाद फिर बुलाया है, इसके साथ खान पान पर ध्यान देने के कहा है।
-कामोद कुमार, निवासी औद्योगिक क्षेत्र