फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विटामिन डी की कमी से दर्द के बढ़ रहे मामले

Mon, 22 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते डॉक्टर-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलती जीवन शैली में लोगों ने धूप को छोड़ा तो हाथ-पैर और कमर दर्द ने घेरना शुरू कर दिया है। शरीर में विटामिन डी की कमी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ लोगों में डिस्क खिसकने (डिस्क स्लिप) की समस्या भी आ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में अस्थि रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। यहां पर अधिकांश मरीज हाथ, पैर और कमर दर्द से परेशान थे। कुल 70 मरीजों को देखा गया। इसमें ज्यादातर मरीज हाथ, पैर व कमर के दर्द से परेशान थे। ज्यादातर में यह समस्या बढ़ती उम्र और विटामिन डी की कमी से थी। डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विटामिन डी की कमी से मरीजों में कमर का दर्द पैरों की ओर पहुंचता है।
इससे डिस्क खिसकने की संभावना ज्यादा रहती है। साथ ही मरीजों के हाथ, पैर व जोड़ों में दर्द होता है। ऐसे मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विटामिन डी का सबसे सशक्त स्रोत धूप है। रोजाना 10 से 30 मिनट की धूप में रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ये हैं लक्षण

- हाथ, पैर व कमर में दर्द।
- मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन

- बाल झड़ना।
- घाव ठीक न होना।

- प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना।

ऐसे करें बचाव

- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- गर्म पट्टी बांधकर रखें।

- नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें