फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रजवाहा और नहर में नहीं आ रहा पानी, गेहूं बुवाई के लिए किसान परेशान

Sat, 22 Nov 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो36अमांपुर में पंपसेट से सिंचाई करते किसान । संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सहावर। सहावर एवं अमांपुर क्षेत्र में रजवाहों में पानी न आने के कारण किसान खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। नहर भी सूखी है। किसानों ने धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई के लिए अपने खेत तैयार कर रहे हैं। मजबूरी में नहर व रजवाहों में पानी न आने से मजबूरी में किसानों को डीजल पंपसेट के सहारे खेतों में सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अमांपुर इलाके में रजवाहा में पानी न आने के कारण बनुपुरा, हरथरा, जखा, चौपारा, चौंपाया, हुन्डा, शेरपुर आदि क्षेत्र में खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही। तीन महीने से बनुपुर रजवाहा में पानी नहीं आया है। जबकि इस गांव के किसान सिंचाई के लिए रजवाहा के पानी पर निर्भर हैं। जो किसान खेतों में गेहूं, सरसों, आलू, मटर, चकोरी आदि की बुवाई कर चुके हैं उन्हें भी सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। किसान केशवदेव, राजकुमार, रंजीत, संदीप, किताब सिंह व इलियास का कहना है कि रजवाहा में पानी न आने से किसानों को दिक्कत हो रही है। डीजल पंप से महंगी सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं सहावर में भी रजवाहा में पानी न आने के कारण किसान परेशान हैं। खितौली रजवाहा में पानी नहीं है। किसान राम सिंह, मुन्ना लाल, राजेश सिंह, ओमकार, अब्दुल्ला ने बताया कि पिछले काफी समय से रजवाहा व नहर में पानी नहीं आया है। डीजल पंपसेट से सिंचाई करने पर फसल की लागत बढ़ रही है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चलने के कारण कई स्थानों पर नहर में पिलर बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर पानी रोका गया है। सिंचाई विभाग 27 नवंबर से रजवाहा को पानी देगा। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें