विजेता प्रतिभागियों के साथ शिक्षक। संस्थान
जगाधरी। क्षेत्र के सरकारी कॉलेज में दूसरे चरण की रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी के बीए प्रथम वर्ष के छत बंटी ने प्रथम व बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। रोड सेफ्टी नोडल ऑफिसर डॉ. उषा देवी ने बताया कि रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रथम चरण की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर को हुई थी, उसमें प्रथम तीन विजेताओं को ही दूसरे चरण की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हुआ। संवाद