फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विहार के दो फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-51 स्थित केंद्रीय विहार के दो फ्लैटों के ताले तोड़कर बदमाशों ने नकदी, जेवर, लैपटॉप समेत अन्य सामान चुरा लिया। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ए ब्लॉक निवासी प्रमोद सिंह व उनका परिवार 25 अगस्त से फ्लैट में नहीं था। जब प्रमोद 31 अगस्त को फ्लैट पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और नकदी, जेवर, तीन लैपटॉप, टैब समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। कुछ देर के बाद पता चला कि पड़ोसी जयराम सिंह बघेल के फ्लैट में भी चोरी हुई है। जयराम परिवार के साथ 13 अगस्त से नोएडा में नहीं थे। घर से बदमाश जेवर, पांच हजार रुपये, लैपटॉप, टीवी, हार्ड डिस्क, घड़ियां समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें