फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : महिला की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, नहीं हुई पहचान

Sun, 16 Jan 2022 06:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस को शव के पास बैग में महिला के कपड़े बरामद हुए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव क्षेत्र में फेंका गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में क्रूरता की हद पार कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-146 के मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक महिला का सिर, हाथ और पैर काटकर धड़ प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फेंक दिया गया। पुलिस को शव के पास बैग में महिला के कपड़े बरामद हुए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव क्षेत्र में फेंका गया है।
विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक, हाथरस निवासी ललित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार रात पुलिस को महिला का धड़ मिलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेट्रो लाइन के नीचे पिलर संख्या पी-543 के पास धड़ एक कट्टे में पड़ा था। महिला ने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जबकि काले रंग की पाजामी और टी-शर्ट एक बैग में पड़े थे। महिला के सिर, हाथ और पैर को ढूंढा गया, लेकिन वह नहीं मिले। न ही कोई ऐसा सामान बरामद हुआ, जिससे पहचान हो सके। वहीं, जिस तरह से हत्या की गई उससे पुलिस को आशंका है कि किसी ऐसे व्यक्ति ने वारदात अंजाम दी है, जो किसी जानवर आदि को काटने का काम करता हो।

15 सीसीटीवी खंगाले, कई मामलों का खुलासा नहीं
पुलिस ने आसपास लगे 15 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। इस दौरान यहां से गुजरे वाहनों के नंबर आदि जुटाकर पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम में गहरी चोट पहुंचाकर महिला की हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, ग्रेनो में पूर्व में भी कई महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। पहचान न होने से अधिकांश घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें