फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिर बदलेगा मौसम, 26 से 31 मार्च तक हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते दिन जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मार्च खत्म होते ही एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। बृहस्पतिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, लेकिन शाम होते ही बादल घिर आए और तेज हवाएं चलने लगीं। ऐसे में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के कारण 31 मार्च तक मौसम बदला रहेगा।

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि 29 से 31 मार्च के बीच उत्तर भारत में बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत और पाकिस्तान के ऊपर लगातार चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनते रहेंगे, जो आगे बढ़ते हुए बिहार तक पहुंचेंगे। बारिश की शुरुआत राजस्थान और पाकिस्तान से होगी और धीरे-धीरे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से गुजरते हुए छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तक पहुंचेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में एक बार फिर मार्च में ही फरवरी जैसी सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्रेटर नोएडा की हवा फिर हुई खराब
मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को हवाओं की गति धीमी होने से ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। हालांकि नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में ही बना हुआ है। बृहस्पतिवार को नोएडा का एक्यूआई 184 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 260 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें