लखनऊ। कैंट के बनिया चौराहे के पास शनिवार रात थार व ई ऑटो की भिड़ंत काफी तेज थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ है। लोगों की नजर जब सड़क पर गई तब हादसे का पता चला।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के वक्त थार गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक थी। लोगों का ऐसा कहना है कि थार सवार नशे में भी था। इस मामले में डीसीपी मध्य का कहना है कि थार नंबर की मदद से उसके मालिक के बारे में जानकारी मिली है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि हादसे कैसे हुआ। डीसीपी ने बताया कि देर रात तक हादसे को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में भर्ती सभी छह घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
गर्भवती पत्नी को मिली पति की मौत की खबर हुई बेहोश
हादसे में मृत मोहित के पिता रामस्नेही ने बताया कि बेटा मजदूरी करता था। 28 फरवरी को उसकी शादी हुई है। परिवार में तीन माह की गर्भवती पत्नी संध्या है। परिवार में छोटा भाई राजेंद्र और बहन है। मोहित की पत्नी संध्या को जब पति की मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गई। परिजनों ने किसी तरह उनको संभाला। वहीं हादसे में मृत उमेश ई ऑटो चालक बताए गए हैं।
मोहित व उमेश की फाइल फोटो।
मोहित व उमेश की फाइल फोटो।
मोहित व उमेश की फाइल फोटो।
मोहित व उमेश की फाइल फोटो।
मोहित व उमेश की फाइल फोटो।