चंडीगढ़। जजपा की महिला सेल में तीन जिला प्रभारियों और 19 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। महेंद्रगढ़ में सुविधा शास्त्री, पानीपत में सरिता मोर और सिरसा में सुमित्रा देवी भारी को महिला जिला प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
वहीं, अंबाला जिले में सरबजीत कौर, भिवानी में सलोचना पोटलिया, दादरी में लक्ष्मी बालोदा, फरीदाबाद में हरमीत कौर, गुरुग्राम में संतोष देवी, जींद में सुनीता ढुल और झज्जर में शीला गोदारा को महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं।
इसी तरह कैथल में सुनीता कोटड़ा, कुरुक्षेत्र में रंजीता सिंह, महेंद्रगढ़ में सोनिया धनखड़, नूंह में डॉ. नफीसा, पलवल में सुनीता भारद्वाज, पानीपत में गीता पालड़ी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा पंचकूला में कविता कुमारी, रेवाड़ी में सुमन शर्मा, रोहतक में प्रेमलता, सिरसा में सरोज डुडी, सोनीपत में रेनू देवी और यमुनानगर में गुरजीत कौर पार्टी की महिला अध्यक्ष होंगी।