आरोप-दिसंबर की सैलरी 28 जनवरी को आई थी, जनवरी की 18 फरवरी तक नहीं आई
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिसंबर की सैलरी 28 जनवरी को आई थी। जनवरी की 18 फरवरी तक नहीं आई है। ऐसे में उनका घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लि. के माध्यम से 40 सफाईकर्मी यहां कार्यरत हैं और 13-14 साल से काम कर रहे हैं। समय पर सैलरी न मिलने से नोएडा जैसे शहर में रहना और परिवार चलाना आसान नहीं है। इस वजह से मकान मालिक को किराया देना और घर का खर्च चलाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। समय पर किराया न देने पर मकान मालिक ताला लगा देता है और फिर कोई और ठिकाना देखना होता है। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से कई बार वार्ता की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला।
-
समय पर सैलरी न आने से बहुत परेशानी हो रही है। -जितेंद्र कुमार
बच्चों की फीस और घर का खर्च भी रुक जाता है। -सचिन कुमार
किराया न देने पर मकान मालिक निकालने की धमकी दे रहा। -संजू
हमने ठेकेदार से बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। -मनोज
किराया नहीं दे पाया। मालिक ने घर में ताला लगा दिया है। -महेश
कोट
10 तारीख तक सैलरी आनी थी लेकिन थोड़ी लेट हो गई है। जल्द आ जाएगी। सरकार के पास बजट नहीं था ऐसे में बिलों का भुगतान न होने की वजह से पीएफ नहीं जमा हो पा रहा है। पीएफ जमा नहीं होने पर पेनाल्टी भी लग रही है। -योगेंद्र सिंह, ब्रांड मैनेजर, ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्रा.लि.