फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करोड़ों के फ्लैट में बाल्टी से पानी भरने का मजबूर निवासी,टैंकर से हुई सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह 11 बजे से ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में पानी का संकट, 29 टॉवर की 2200 परिवार परेशान
विज्ञापन

- पाइपलाइन फटने से पानी का संकट हुआ खड़ा, पांच टैंकर पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में पाइपलाइन फट जाने से निवासियों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। सोसाइटी के 29 टावरों में रहने वाले 2200 परिवार सुबह 11 बजे से पानी के लिए परेशान दिखाई दिए। निवासियों के हंगामे के बाद सोसाइटी में टैंकरों से पानी की सप्लाई की गई। निवासियों ने टैंकर से बाल्टी भरकर फ्लैट में पानी पहुंचाया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही के कारण सोसाइटी में पानी का संकट खड़ा हुआ है।

निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि टावर 29 में पानी की लाइन फट गई। जिसके कारण सोसाइटी में निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी ठीक से नहीं मिल रही है। हर महीने पानी की समस्या सोसाइटी में उत्पन्न हो जाती है। पाइपलाइन फट जाने से रात भर अंडरवाटर ग्राउंड टैंक नहीं भर पाए और सुबह वह खाली रह गए। बुधवार को लोगों को सुबह उठकर पानी का इस्तेमाल करना शुरू किया गया। सुबह 11 बजे के बाद धीरे-धीरे सोसाइटी में पेयजल खत्म होने लगा। लोगों ने इसकी शिकायत करना शुरू कर दी। बिल्डर प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस मेें बताया गया कि प्राधिकरण की पाइपलाइन फटने या कुछ खराबी आने की वजह से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


मेंटेनेंस देने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधाएं
निवासी राकेश ने बताया कि हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क दे रहे हैं। उसके बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है। प्राधिकरण से शिकायत करने पर बिल्डर प्रबंधन की कमी बताई जाती है। वहीं, बिल्डर द्वारा प्राधिकरण की लाइन में खराबी बताई जा रही है। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन से शिकायत करने के बाद भी पेयजल के टैंकर नहीं मंगाए गए। इसके बाद लोगों ने खुद से ही अपने निजी खर्चे से 9 से 10 पानी के टैंकर परिसर में मंगाए।
विज्ञापन


टेकजोन-4 की सोसाइटियों में भी पानी का संकट
निवासियों ने बताया कि टेकजोन-4 की 25 से 30 सोसाइटियों में भी पानी का संकट है। चार मूर्ति के पास प्राधिकरण की ओर से काम किए जाने के कारण सोसाइटियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। कई सोसाइटियों में खुद की बोरिंग से काम चलाया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट में आए दिन पानी का संकट अभी से ही खड़ा होने लगा है। गर्मियों में यह समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें