फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद सुरेश भाटी के नाम पर होगा गोलचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राधिकरण ने डाढा गोलचक्कर का नाम शहीद के नाम पर रखने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। डाढ़ा गोल चक्कर का नाम शहीद सुरेश सिंह भाटी के नाम पर रखने की मांग को लेकर तीन अक्टूबर को होने वाले धरने को फिलहाल स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर वायदा खिलाफी होती है तो शहीद की पत्नी एक महीने के बाद आमरण अनशन पर बैठेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने वार्ता के दौरान ग्रामीणों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील के डाढ़ा गांव के पवन भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र देकर डाढ़ा गोल चक्कर से हायर कंपनी को जोड़ने वाली 60 मीटर रोड और गोल चक्कर का नाम शहीद सुरेश भाटी के नाम पर रखने की मांग की थी। प्राधिकरण ने ऐसा नहीं किया। शहीद की पत्नी सरोज देवी ने वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए तीन अक्टूबर को धरने पर बैठने की घोषणा की थी। इसको लेकर डाबरा गांव के ग्रामीणों के साथ ग्रेटर नोेएडा प्राधिकरण के ओएसडी गिरिश कुमार, महाप्रबंधक ए के सिंह, महा प्रबंधक एसके जैन, सीनियर मैनेजर नरोत्तम सिंह ने बैठक की। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मांग पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। वहीं उपजिलाधिकारी दादरी ने भी उनको जमीन संबंधी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी, राजेंद्र प्रधान, ओमवीर, सूबेदार, बिरेंद्र भाटी, पवन भाटी, सचिन भाटी, राहुल भाटी, विजयपाल एडवोकेट, शहीद सुरेश भाटी के भाई पवन भाटी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें