रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार थ्री व्हीलर की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कलूपुरा निवासी अजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 सितंबर को उनका छोटा भाई प्रदीप शर्मा (32) बाइक से किसी कार्य से बंकापुर गांव के लिए गया था। वापस आते समय भीखनपुर गांव के पास तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद थ्री व्हीलर चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया की शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद