फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत की तैयारी के लिए बांटी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को सुनहेड़ा बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मौलाना अरशद मीलखेड़ला की अध्यक्षता में बैनर, प्रचार, पंपलेट, स्वागत और निगरानी कमेटी का गठन किया गया, वहीं सभी को जिम्मेदारियां बांटी गईं।
विज्ञापन

किसान धरना और महापंचायत के आयोजक मौलाना अरशद मिलखेड़ला, प्रवक्ता अबदुल रशीद और प्रचार सचिव बुरहान हुसैन ने बताया कि महापंचायत को कामयाब बनाने और ज्यादा से ज्यादा किसानों को शामिल करने को लेकर कमेटी बनाई गई है। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि महापंचायत को लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बसे मेवात के किसानों में भारी जोश है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों पर पिछले दो महीने से बातचीत ही बंद करने से किसानों मेें सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर समय सिंह सलंबा, तौफीक हिंगनपुर, मुबारिक अटेरना, रसीद एडवोकेट, बुरहान सलंबा, मुफ्ती सलीम कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें