नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कुटुम्बा, रफीगंज, औरंगाबाद और इमामगंज विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता कर कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़कर समस्याओं के निराकरण का संदेश दिया।
उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सांसद ने देव स्थित पावन देव सूर्य मंदिर में दर्शन कर प्रदेश और देश की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र चंद्रवंशी, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, गया जिले के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू एवं जिला प्रभारी सिद्धनाथ मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।