फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जर्जर सड़क पर धूल का गुबार, चलना भी मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। कस्बों में जर्जर सड़कों की वजह से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। जैसे ही वाहन इन रास्तों से गुजरते हैं, धूल का गुबार उठने लगता है। इससे न केवल सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है, बल्कि राहगीर और वाहन चालक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

खासकर दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उखड़ी सड़कों पर संतुलन बनाना चुनौती बनता जा रहा है। रबूपुरा से बुलंदशहर को जाने वाले मार्ग पर धूल के गुबार उठने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। क्षेत्र निवासी सतेंद्र भाटी का कहना है कि, धूल भरी हवा से आंखों में जलन की समस्या भी होती है। साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने से पौधे भी खराब हो रहे हैं। दनकौर से रबूपुरा को जाने वाली 60 मीटर रोड पर भी जगह-जगह धूल उड़ने से समस्या होती है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। बारिश के मौसम में स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि धूल प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें