फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बैंक में चोर घुसने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, खुला दरवाजा तो सामने आई चूहे की हकीकत

Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

गुरुवार तड़के बैंक से ऑटोमैटिक कॉल आई और बैंक में चोर घुस आने का संकेत मिला। चोरों के बैंक के घुसने की सूचना मिलने ही पुलिसकर्मियों ने आननफानन में बैंक की घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर में स्थित एक बैंक में गुरुवार को चूहे ने चोरी होने का संकेत देने वाले सायरन को बजा दिया। सायरन बजते ही आनन-फानन में पुलिस बैंक पहुंच गई। छानबीन करने पर पता चला कि ऑटोमैटिक मशीन में चूहा घुस जाने से सायरन बज गया था। दनकौर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच में चोरी का संकेत देने वाला सायरन कोतवाली पुलिस से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार तड़के बैंक से ऑटोमैटिक कॉल आई और बैंक में चोर घुस आने का संकेत मिला। चोरों के बैंक के घुसने की सूचना मिलने ही पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में बैंक की घेराबंदी शुरू कर दी। तुरंत बैंक के अधिकारियों को सूचना दी गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

बैंक का दरवाजा खोला गया। अंदर सब कुछ ठीक था। जिस मशीन से पुलिस को ऑटोमैटिक सूचना पहुंचती है। उसकी जांच की गई। जांच में मशीन में चूहे के घुस जाने से सायरन बजने की बात समाने आई। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें