फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दस दिन में सात डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी से शुक्रवार को मानसून ने अलविदा कह दिया। माैसम विभाग ने आधिकारिक ताैर पर इसकी घोषणा कर दी है। वहीं, ठंडी पछुआ के असर से लखनऊ में गर्मी के तल्खी कह हुई है और माैसम खुशनुमा हो गया है। रातें ठंडी होने लगी हैं। अक्तूबर के शुरुआती दस दिनों की बात करें तो रात के पारे में सात डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है।
विज्ञापन



इस मानसून सीजन में सामान्य रही बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों से मानसून की विदाई हो गई है। इस साल के मानसून सीजन में लखनऊ समेत प्रदेश के 30 जिलों में सामान्य बारिश रिकाॅर्ड की गई। राजधानी में धूप खिलने से अगले एक सप्ताह तक दिन के तापमान में हल्की बढ़त होगी, जबकि रात के पारे में अभी और गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन


यूं रहा दस दिन तक पारे में उतार-चढ़ाव (डिग्री सेल्सियस में)

तारीख अधिकतम न्यूनतम

01 अक्तूबर 35.0 27.7

02 अक्तूबर 34.4 25.0

03 अक्तूबर 32.1 25.1

04 अक्तूबर 31.1 24.2

05 अक्तूबर 34.0 24.4

06 अक्तूबर 33.1 25.9

07 अक्तूबर 31.8 23.4

08 अक्तूबर 31.8 23.8

09 अक्तूबर 31.3 21.8

10 अक्तूबर 31.2 20.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें