फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी दस्तावेज से फर्म बनाकर सरकार को लगाई 1.30 करोड़ की चपत

Sat, 11 Oct 2025 01:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। राज्यकर विभाग ने फर्जी दस्तावेज पर फर्म का पंजीकरण कराने वाली सूरज इलेक्ट्रिकल्स सप्लायर के खिलाफ रहीमाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज पर पंजीकरण कराकर 6.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर जीएसटी रिटर्न आवेदन के लिए 1.30 करोड़ रुपये दिखाकर टैक्स चोरी की गई है।
विज्ञापन


राज्यकर विभाग के उपायुक्त राम नरेश वर्मा के मुताबिक सूरज इलेक्ट्रिकल्स सप्लायर ने मलिहाबाद, गोपालपुर मड़वाना के पते पर फर्म पंजीकरण कराया। फर्म के मालिक लखीमपुर खीरी के नैनापुर निवासी अनिल कुमार हैं। फर्म सीमेंट, सरिया, प्लाइवुड और लकड़ी के सामान के कारोबार के लिए पंजीकृत कराया गया। इसका जीएसटीएन 21 मई को प्राप्त किया गया।

फर्म ने जिस पते पर पंजीकरण कराया था, उसकी जांच कराई गई तो सामने आया कि भवन स्वामी सोनू कुमार ने किसी को व्यापार के लिए किराये पर नहीं दिया। यहां तक उनके परिवार का कोई भी व्यक्ति व्यापार नहीं करता है। फर्म के मालिक को लोग जानते तक नहीं है। कारोबार के लिए शंकरगंज कस्बा बिसवां सीतापुर शाखा एचडीएफसी बैंक का बचत खाता का नंबर दर्ज कराया। फर्म की तरफ से 2025-26 में जो जीएसटीआर-1 दाखिल किया गया उसमें आउट वर्ड सप्लाई 6 करोड़ 39 लाख 10 हजार 920 रुपये का दिखाया गया। सीजीएसटी के मद में 6 करोड़ 50 लाख 5 हजार 240 और एसजीएसटी के मद में 65 लाख 5 हजार 240 रुपये की बोगस आईटीसी फर्मों को पास ऑन किया गया। इस तरह फर्म ने केंद्र व प्रदेश सरकार को एक करोड़ 30 लाख 10 हजार 480 रुपये की चपत लगाई। फर्म ने पांच व्यापारी संस्थानों से कारोबार दिखाया। उपायुक्त राज्यकर रामनरेश वर्मा ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरुण त्रिगुणायत के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें