फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति का मामला कोर्ट में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियों का मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया। सुनील कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के 21 अप्रैल 2025 के आदेश को 19 सितंबर तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज में नियुक्ति को लेकर कई महीने पहले विवाद हुआ था और प्रबंध समिति के सचिव जितेंद्र कुमार जैन समेत अन्य पदाधिकारियों पर अनियमितता के आरोप लगे थे। इसके बाद हाईकोर्ट और विवि प्रशासन के आदेशों के अनुसार गत 29 जून को शेष चार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया संपन्न करा दी गई थी। अब सुनील कुमार जैन ने हाईकोर्ट में दोबारा याचिका दाखिल की। इसमें कहा गया कि नियुक्ति प्रक्रिया अशासकीय महाविद्यालय अधिनियम के नियमों के खिलाफ है। इसपर सुनवाई कर होईकोर्ट ने राज्य सरकार और कॉलेज प्रबंधन से चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।

वर्जन
सभी नियुक्तियां उच्च न्यायालय एवं शासनादेशों के अनुसार की गई हैं। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में तथ्यों को छिपाया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। डीके जैन, सचिव दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें