फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेधा रूपम होंगी गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी, मनीष कुमार वर्मा को भेजा गया प्रयागराज

Mon, 28 Jul 2025 11:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी मेधा रूपम होंगी। मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुकी हैं। वर्तमान में कासगंज की जिलाधिकारी हैं।
विज्ञापन
मेघा रूपम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 23 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसके चलते करीब 10 जिलों के जिलाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर , गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, प्रयागराज, कांसगंज, कानपुर देहात, ललितपुर, मिर्जापुर के डीएम भी बदले गए हैं। 

विज्ञापन


अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।

मेधा रूपम होंगी गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी
गौतमबुद्ध नगर की नई जिलाधिकारी मेधा रूपम होंगी। मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुकी हैं। वर्तमान में कासगंज की जिलाधिकारी हैं। गौतमबुद्ध नगर में पूर्व तैनाती के चलते वह भौगोलिक जानकारी से परिचित हैं। जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एसीईओ रहते हुए वह क्षेत्र में अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती थीं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। कृष्णा करुणेश जिलाधिकारी गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा जिलाधिकारी गाजियाबाद से जिलाधिकारी गोरखपुर, रवींद्र कुमार मंदर डीएम प्रयागराज से डीएम गाजियाबाद, मनीष कुमार वर्मा डीएम गौतमबुद्धनगर से डीएम प्रयागराज, मेधा रूपम जिलाधिकारी कासगंज से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें