फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोरा पीएचसी का खुलेगा ताला, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर (संवाद)। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने थोरा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लटके ताले को खोलने के सख्त निर्देश दिए हैं। निर्देश के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र एक एमबीबीएस डाक्टर की पीएचसी पर तैनाती भी कर दी गई है। वहीं, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने बुधवार को गांव का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को गांव के हालात की जानकारी दी। इस स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के उच्चाधिकारियों को मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला के माई सिटी में 25 अक्टूबर के अंक में सरकारी अस्पताल पर ताला, निजी चिकित्सकों व झोलाछापों का बोलबाला शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने पीएचसी का ताला खोलने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है। थोरा गांव में डेंगू बुखार की वजह से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के हर घर में बुखार के मरीज हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विधायक से शिकायत की। इस दौरान विधायक ने बताया कि जब तक जेवर में डेंगू की जांच शुरू नहीं होती, तब तक मरीजों को एंबुलेंस से नोएडा ले जाकर जांच कराई जाएगी। जल्द ही मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
बीमारी दूर भगाने के लिए चामुंडा मंदिर पर पूजा
थोरा में लगातार बढ़ते डेंगू के प्रकोप से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार रात गांव में विशेष पूूजा की। ग्रामीण नरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को बीमारी के प्रकोप से बचाने के लिए रात नौ बजे से पूजा शुरू की गई। इस दौरान घर-घर हवन का खप्पर लेकर लोग चामुंडा मंदिर पर पहुंचे। रात 11:30 बजे पूजा समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें