फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टावर पी में खराब मिली लिफ्ट, बेसमेंट में भरा था पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-यमुना प्राधिकरण के महाप्रबंधक ने सेक्टर 22डी सोसाइटी का किया निरीक्षण
-सोसाइटीवासियों से समस्या पर की चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। क्षेत्र के सेक्टर-22डी सोसाइटी में समस्याओं की शिकायत पर शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने दौरा किया। इस दौरान पी ब्लॉक में दोनों लिफ्ट खराब मिलीं। साथ ही बेसमेंट में भी पानी भरा मिला। इस दौरान सोसाइटी निवासियों और एओए के प्रतिनिधियों ने सोसाइटी की समस्याएं और अपनी मांगों को उनके सामने रखा। महाप्रबंधक ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

यमुना प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-22डी सोसाइटी के निवासियों और एओए प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ सोसाइटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) सुभाष चन्द्र और प्रमोद खटाना अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने फ्लैटों में जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी में एओए अध्यक्ष आरपी त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टावर पी में गंभीर समस्याएं पाई गईं। टावर में लिफ्ट खराब पाई गई। इसके अलावा बेसमेंट में पानी भरा हुआ मिला।ओवरहेड टैंक में पानी बंद करने का वाल्व तक नहीं लगा था, जिससे पानी लगातार ओवरफ्लो हो रहा है। ऐसे में कई फ्लैटों में सीपेज की समस्या भी मिली। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी की बाउंड्री वॉल कई जगह टूटी हुई मिली, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सोसाइटी की सड़कें टूटी हुई पाई गईं। सोसाइटीवासियों ने महाप्रबंधक को समस्याओं और मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें