फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों के घरों में तोड़फोड़ कर लगाई आग

विज्ञापन
गांव चक्रसेनपुर में एक आरोपी के घरों में की गई तोड़फोड़ और आगजनी के बाद का दृश्य। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। चक्रसेनपुर गांव में बुधवार को अमित की हत्या के बाद आरोपी परिवार घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। तनाव के कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात दो आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने आठ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि गांव में दो साल पहले मनोज से अमित ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने समझौता कर लिया था। बदला लेने के लिए 27 अक्तूबर 2020 को अमित पर गोली चलाकर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों गुटों में रंजिश शुरू हो गई थी। इसी कारण अमित पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। आरोपी अनुज और नरेश के घरों में गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आग से दोनों के घरों का सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने अनुज, सतीश, नरेश, मनीष, सुरेंद्र , सिंटू और गजे लुहार को नामजद किया है। आरोपियों के घरों के पास पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने नगर की बालाजी कॉलोनी, गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी नामजद नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने महिला-पुरुषों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस पर लगाया सांठगांठ का आरोप
परिजन चाहत राम का आरोप है कि नौ माह पूर्व भी अमित पर गोली चलाई गई थी। मामले में नामजदों पर आरोपी पक्ष से पुलिस ने सांठगांठ कर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामले को फर्जी बताकर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। पुलिस कार्रवाई करती तो अमित आज जिंदा होता। कार्रवाई न होने से आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने बेखौफ होकर अमित की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हुई थी। नामजद किए गए एक व्यक्ति की घटना के दौरान हरियाणा में ड्यूटी पर होने के साक्ष्य मिले थे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि नामजदों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई होगी। दो घरों में आगजनी करने के मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें