फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सावन का पहला सोमवार...सजकर तैयार शिवालय, उमड़ेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मंदिरों में रुद्राभिषेक से लेकर सुरक्षा तक के विशेष इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सावन के पहले सोमवार को लेकर शहर के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिरों में स्वयंसेवकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए कई मंदिरों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपने खुलने के समय में भी बदलाव किया है। सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर, वोडा महादेव मंदिर, शनि मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी विशेष रुद्राभिशेक, हवन व महाआरती की व्यवस्था की गई है।



सेक्टर-44 स्थित छलेरा शिव मंदिर में पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आठ से दस स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर परिसर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। सामान्य दिनों में मंदिर दोपहर 12 बजे तक खुला रहता है, लेकिन पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर दोपहर डेढ़ से दो बजे तक खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन

पहले सोमवार को होंगे पांच रूद्राभिषेक



सेक्टर-2 स्थित लाल मंदिर में पहले सोमवार को पांच रूद्राभिषेक किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर में रहेगी। इसके अलावा सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के द्वार पूरे दिन खुले रहेंगे और रात 11 बजे तक दर्शन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन




सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर में सावन के पहले सोमवार की शुरुआत सुबह नौ बजे विशेष हवन से होगी। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 से 35 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर और कांवड़ सेवा शिविर में करीब 20 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर पूरे दिन खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें