फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय पीजी कॉलेज में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर रोवर्स-रेंजर्स इकाई की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनीता मिश्रा के संरक्षण में हुआ, जिसमें परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान गौरव दुबे ने विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के महत्व और स्कार्फ की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गौरव दुबे, सोनू, समदिशा, आकांक्षा राव, प्रतीक्षा और नीति दीक्षित सहित अन्य विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें