फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: नवरात्र में तीन ग्रुप हाउसिंग के 3608 खरीदारों के घर का सपना होगा पूरा, यीडा करेगा रजिस्ट्री

Tue, 08 Oct 2024 07:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

यमुना सिटी की तीन ग्रुप हाउसिंग के 3608 फ्लैट खरीदारों के अपने घर का सपना इसी नवरात्र में पूरा होगा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) नवरात्र की सप्तमी यानी नौ अक्तूबर और नवमी 11 अक्तूबर को कैंप लगाकर खरीदारों की रजिस्ट्री करवाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना सिटी की तीन ग्रुप हाउसिंग के 3608 फ्लैट खरीदारों के अपने घर का सपना इसी नवरात्र में पूरा होगा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) नवरात्र की सप्तमी यानी नौ अक्तूबर और नवमी 11 अक्तूबर को कैंप लगाकर खरीदारों की रजिस्ट्री करवाएगा। इसमें सुपरटेक अपकंट्री के 608, एटीएस के 1800 और ओरिस डवलपर्स प्राइवेट के 1200 खरीदारों की रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में प्राधिकरण ने 100 एकड़ भूमि सुपरटेक अपकंट्री को आवंटित की थी। फिलहाल यह अधूरी योजना एनसीएलटी में है। इसमें निर्माण पूरा हो चुके हिस्से में 608 खरीदारों की रजिस्ट्री होनी है। इसके अलावा सेक्टर-22डी एटीएस रियल्टी प्राइवेट लि. को भी 100 एकड़ आवंटन किया गया था। अमिताभ कांत समिति के तहत एटीएस ने पिछले महीने 25 फीसदी प्राधिकरण का बकाया चुका दिया है। यहां 1800 खरीदारों को मालिकाना हक मिलने के साथ ही प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा करने के लिए बिल्डर को खाली जमीन पर भी कब्जा मिलने की संभावना है। वर्ष 2011 में आवंटित 100 एकड़ में प्रस्तावित ओरिस डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के 1200 खरीदारों की रजिस्ट्री होगी। प्राधिकरण की टीम सुपरटेक में 9 और एसटीएस व ओरिस में 11 अक्तूबर को कैंप लगाएगी। वहीं विदेशी बिल्डर भारतीय कंपनी के साथ मिलकर आवेदन कर सकेंगे। जल्द ही यीडा द्वारा 70 एकड़, 80 एकड़ और 100 एकड़ के तीन भूखंड पर आवेदन मांगे जाएंगे।

एक दशक से ज्यादा समय से भटक रहे थे खरीदार 
अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत यमुना प्राधिकरण में साढ़े सात हजार खरीदारों की रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। यहां की छह परियोजनाओं में से पांच बिल्डरों ने सहमति जताते हुए रकम जमा कराई है। इनमें करीब साढ़े सात हजार रजिस्ट्री होनी थी, 3790 खरीदारों रजिस्ट्री हो चुकी हैं, अब नवरात्र शेष 3,608 खरीदारों का रजिस्ट्री का सपना भी पूरा हो जाएगा। जिन तीनों परियोजनाओं में रजिस्ट्री नवरात्र में होगी, इसके खरीदार एक दशक से ज्यादा समय से भटक रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन और प्राधिकरण की ओर से 9 और 11 अक्तूबर को रजिस्ट्री का कैंप लगाया जाएगा। 3608 फ्लैट की रजिस्ट्री में नवरात्र में पूरी होगी। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें