फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त, गांव जोरासी में एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने का दावा

विज्ञापन
The Deputy Commissioner arrived to inspect the vaccination camps, claims to have 100% people vaccinated within a week in Jorasi village
विज्ञापन
तावडू। नूंह जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के संबंध में जिला प्रशासन गंभीरता दिखा रहा है। खंड और जिला स्तर पर बैठकों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांवों में टीकाकरण शिविरों की शुरुआत की गई है। रविवार को जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह व उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) तावडू सुरेंद्र पाल ने गांव जोरासी व पढेनी में चल रहे टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने दावा किया कि गांव जोरासी में एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जोरासी सरपंच देवेंद्र धारीवाल के निवास पर आयोजित टीकाकरण शिविर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर कोई छूट जाता है तो घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का टीकाकरण करेगी। वहीं, उपमंडल के गांव पढ़ेनी में चल रहे टीकाकरण शिविर में भी लोगों बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान जिला उपायुक्त ने कहा कि लोगों के अंदर जागरूकता आने लगी है। अब वह भली-भांति समझने लगे हैं कि कोरोनारोधी टीका लगवाना उनके लिए क्यों आवश्यक है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तावडू से डॉ. देवेंद्र सोलंकी, पंचायत विभाग से सचिव दलशेर सहित ग्रामीण किशन सिंह धारीवाल, बलवान सिंह, सुभाष धारीवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ढ्ढरूत्र-20211114-ङ्खभन0050.द्भश्चद्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें