फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिलीवरी बॉय ने साथियों संग सुरक्षा गार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय ने साथियों संग सुरक्षा गार्ड को पीटा
विज्ञापन

प्रिंस्टन एवेन्यू सोसाइटी की घटना, वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रिंस्टन एवेन्यू सोसाइटी में डिलीवरी बॉय ने वाहन पार्किंग को लेकर गार्ड से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने गार्ड की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर डिलीवरी बॉय सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नामी पिज्जा कंपनी का डिलीवरी बॉय पुराना हैबतपुर निवासी दीपक शनिवार रात करीब 10 बजे पिज्जा का ऑर्डर देने सोसाइटी में पहुंचा था। उसने अपनी बाइक सोसाइटी परिसर में गलत स्थान पर खड़ी की थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड रमेश चंद्र ने जब उसे निर्धारित नियमों के अनुसार वाहन पार्क करने को कहा तो वह भड़क गया और गार्ड से बहस करने लगा। विवाद के बाद डिलीवरी बॉय ने फोन कर पुराना हैबतपुर निवासी डिलीवरी बॉय जयप्रकाश सहित अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक सोसाइटी पहुंचे और गार्ड को पकड़ लिया। मारपीट की घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि गार्ड की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी डिलीवरी बॉय सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य युवकों की पहचान की जा रही है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें